आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर, श्यामडीह के भैया/बहनों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
विद्यालय का कुल परिणाम अत्यंत संतोषजनक रहा। इस वर्ष विद्यालय का उत्तीर्ण प्रतिशत 100 प्रतिशत रहा। कुल सम्मिलित 229 भैया/बहनों में से 151 भैया/बहनों ने प्रथम श्रेणी तथा 78 भैया/बहनों ने द्वितीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की। विशेष रूप से 14 भैया/बहनों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
इस वर्ष विद्यालय का सर्वोच्च अंक (Highest Score) 96 प्रतिशत रहा, जो कि विद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।
विद्यालय के टॉपर्स इस प्रकार हैं:
आरती कुमारी – 96%
स्प्रुटि कुमारी – 95.4%
हर्ष कुमार पांडे – 94%
अनुभा लक्ष्मी डे – 94%
सोनाक्षी गुप्ता – 94%
नैना कुमारी सिंह – 94%
महिमा चौहान – 93%
अंजली कुमारी – 92.4%
अनिमा मंडल – 92.2%
अमन कुमार – 92%
साक्षी कुमारी – 92%
किरण मंडल – 92%
सोमा कुमारी डे – 91.2%
आरुष कुमार सिंह – 90.2%
विद्यालय के प्राचार्य ने सभी सफल भैया/बहनों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, आचार्यों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री प्रदीप खेमका एवं सचिव श्री विक्रम कुमार राजगढ़िया ने सभी सफल भैया/बहनों को शुभकामनाएँ दीं तथा आचार्यों के समर्पण की सराहना की।
उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देने हेतु प्रतिबद्ध है।
विद्यालय परिवार सभी सफल भैया/बहनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है तथा जो छात्र अपेक्षित परिणाम प्राप्त नहीं कर सके हैं, उन्हें निराश न होकर आगे और बेहतर प्रयास करने के लिए प्रेरित करता है।







