आज सरस्वती शिशु मंदिर, श्यामडीह में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ अत्यंत श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सुंदरकांड पाठ एवं हवन-पूजन के साथ किया गया।
इस पावन अवसर पर विद्यालय के आचार्यगण, कर्मचारीगण के साथ-साथ नव नामांकन हेतु आए भैया-बहन एवं उनके अभिभावक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ हवन-पूजन किया गया, भक्तिमय वातावरण में विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने आहुति अर्पित कर नए सत्र की सफलता, मंगलमय एवं ज्ञानवर्धक होने की कामना की।
जिससे पूरे वातावरण में भक्ति एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।
नव नामांकन हेतु उपस्थित भैया-बहन एवं अभिभावक विद्यालय की इस सुसंस्कृति एवं आध्यात्मिक व्यवस्था से अत्यंत प्रभावित हुए एवं मंत्रमुग्ध दिखाई दिए।
विद्यालय सचिव श्री विक्रम कुमार राजगढ़िया ने अपने संबोधन में भैया बहनों को अनुशासन, परिश्रम एवं संस्कारों के साथ शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञानार्जन ही नहीं, बल्कि उत्तम चरित्र एवं व्यक्तित्व का निर्माण भी है।
विद्यालय की ओर से यह भी सूचित किया गया कि वर्तमान में अध्ययनरत भैया/बहनों की अवकाश अवधि जारी है तथा विद्यालय का नियमित संचालन दिनांक 06 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होगा।
प्राचार्य ने सभी भैया/बहनों को नए सत्र की हार्दिक शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ।




