40 वीं धनबाद जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 29 एवं 30 जून को बिरसा मुंडा स्टेडियम में संपन्न हुई । इस प्रतियोगिता में धनबाद जिले के 35 टीमों के लगभग 700 प्रतिभागी खिलाड़ियों ने भाग लिया।
उक्त प्रतियोगिता में अपने विद्यालय के 11 भैया खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जिसमें विजेता खिलाड़ी अंडर 14 आयु वर्ग में रोशन कुमार सिंह ट्रायथलॉन बी में प्रथम स्थान किड्स जैवलिन में द्वितीय स्थान सोनू कुमार गोप ट्रायथलॉन ए में प्रथम स्थान प्राप्त किया , वही अंडर 16 आयु वर्ग में अमन कुमार यादव पैंटोथोलोन में प्रथम एवं 80 मीटर बाधा दौड़ में प्रथम प्रेम बहादुर ऊंची कूद में द्वितीय एवं लंबी कूद में प्रथम सोमनाथ ऊंची कूद में प्रथम मयूर शर्मा गोला फेक में तृतीय स्थान प्राप्त किया , वहीं अंडर 18 आयु वर्ग में देव कुमार नापित ऊंची कूद में प्रथम एवं भला फेक में द्वितीय महेश्वर लाल नापित हिपॅटाथोलोंन में प्रथम एवं भाला फेक में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विजेता प्रतिभागी भैया की तैयारी करने में संलग्न विद्यालय के खेल आचार्य विवेक सिंह के अथक प्रयासों से विद्यालय के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए 8 गोल्ड 3 सिल्वर 2 ब्रांच मेंडल कूल 13 पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष श्री प्रदीप खेमका सचिव श्री विक्रम राजगढ़िया प्रधानाचार्य श्री अभिमन्यु कुमार उप प्राचार्य श्रीमती श्रेया सरकार ने विजेता भैया बहनों की उपलब्धि की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विद्यालय की गौरवशाली उपलब्धि के लिए सभी विद्यालय परिवार को बधाई दी।
