21 जून 2026 को विद्यालय परिसर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साह, अनुशासन एवं उमंग के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के भैया/बहनों, आचार्य एवं कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना एवं योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किया गया। इसके उपरांत प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है, बल्कि मानसिक एकाग्रता, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच का भी विकास करता है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं विश्वमान्य जीवन-पद्धति है, जिसे आज संपूर्ण विश्व अपना रहा है। उन्होंने भैया/बहनों से योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया तथा स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के दौरान भैया/बहनों ने योग की विभिन्न मुद्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया। पूरे परिसर में स्वास्थ्य, ऊर्जा एवं सकारात्मकता का वातावरण देखने को मिला। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने नियमित योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय परिवार के सहयोग से संपन्न हुआ तथा यह आयोजन सभी के लिए प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ।
Posted inGallery
योग से स्वस्थ तन, स्वस्थ मन का संदेश; सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया !











