जेईई मेन्स 2026 में सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह के छात्रों ने बढ़ाया मान !

जेईई मेन्स 2026 में सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह के छात्रों ने बढ़ाया मान !

सरस्वती शिशु मंदिर, श्यामडीह के छात्रों की जेईई मेन्स 2026 में सराहनीय सफलता सरस्वती शिशु मंदिर, श्यामडीह के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि विद्यालय के छात्रों ने जेईई मेन्स 2026 (द्वितीय सत्र) में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

प्राप्त परिणाम के अनुसार प्रमुख उपलब्धियाँ इस प्रकार हैं— इमरान हुसैन (97.7 पर्सेंटाइल), रोशनी (97.3), रितुराज सिंह (94.4), संजना कुमारी (94), प्रिया कुमारी (91), आकाश मंडल (87) एवं विवेक मंडल (87)।

विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री प्रदीप खेमका एवं सचिव श्री विक्रम कुमार राजगढ़िया ने इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे विद्यालय की सुदृढ़ शैक्षणिक परंपरा एवं छात्रों के सतत परिश्रम का परिणाम बताया।

प्राचार्य एवं उप-प्राचार्या ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्रों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।