सरस्वती शिशु मंदिर, श्यामडीह के भैया/बहनों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की सीनियर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रसिद्ध विद्यालय ने इस वर्ष भी उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देकर क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान को और सुदृढ़ किया है।
विज्ञान संकाय से कुल 100 भैया-बहन परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें 68 भैया/बहनों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की।
विज्ञान संकाय में —
संजना कुमारी ने 95.2% अंक
रोशनी कुमारी ने 91.6% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता अर्जित की।
वाणिज्य संकाय से कुल 72 भैया-बहन परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें 39 भैया/बहनों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की।
वाणिज्य संकाय में —
रिशिका कुमारी — 95.4%
वर्षा शर्मा — 95%
स्नेहा गोस्वामी — 92.8%
अंजलि शर्मा — 91.8%
मानस्वी गुप्ता — 90.2%
उक्त भैया बहनों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को नई पहचान देते हुए अपने परिश्रम, अनुशासन एवं प्रतिभा का अनुपम परिचय प्रस्तुत किया है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य, अध्यक्ष श्री प्रदीप खेमका एवं सचिव विक्रम कुमार राजगढ़िया ने संयुक्त रूप से सभी सफल भैया-बहनों को शुभाशीष प्रदान करते हुए कहा कि यह परिणाम भैया बहनों की कठिन साधना, आचार्यों की निष्ठापूर्ण शिक्षण व्यवस्था तथा अभिभावकों के सतत सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर, श्यामडीह केवल परीक्षा परिणाम तक सीमित नहीं है, बल्कि भैया बहनों के सर्वांगीण विकास, भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्रभावना से युक्त शिक्षा प्रदान करने हेतु सतत प्रयत्नशील है।
विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि यहां के भैया/बहन भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां प्राप्त कर राष्ट्र एवं समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
अंत में विद्यालय परिवार ने सभी सफल भैया/बहनों, आचार्यों एवं अभिभावकों को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि हेतु हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं प्रदान कीं।








