सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सरस्वती शिशु मंदिर, श्यामडीह के कक्षा 6 से 9 तक के भैया-बहनों द्वारा दिनांक 16 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को एक सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गई।
यह रैली प्रातः 11:00 बजे राजहंस फैक्ट्री कतरास बाजार से प्रारंभ होकर भगत सिंह चौक कतरास तक पहुँची। रैली में बच्चों ने अनुशासित ढंग से भाग लेते हुए तख्तियों, बैनरों एवं नारों के माध्यम से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, यातायात संकेतों का पालन करने, तेज गति से वाहन न चलाने, नशे में वाहन न चलाने तथा सड़क पार करते समय सावधानी बरतने जैसे सड़क सुरक्षा नियमों का संदेश दिया।
रैली के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।
विद्यालय प्राचार्य श्री अभिमन्यु कुमार ने बताया कि बच्चों के माध्यम से सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी आमजन तक पहुँचाकर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।
रैली को मार्ग में उपस्थित नागरिकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया एवं सराहना प्राप्त हुई।



