सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह में वार्षिक खेलकूद क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन
आज दिनांक 30 दिसंबर 2025 को सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह में विद्यालय की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच विद्यालय स्तरीय टीम वॉरियर इलेवन एवं अग्रेसिव इलेवन टीमों के बीच खेला गया।
मुख्य अतिथि विद्यालय के सचिव श्री विक्रम कुमार राजगढ़िया ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए टॉस उड़ाया। टॉस जीतकर अग्रेसिव इलेवन ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वॉरियर इलेवन टीम ने निर्धारित ओवरों में 238 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए अग्रेसिव इलेवन टीम अंतिम ओवर तक संघर्ष करती रही, परंतु लक्ष्य प्राप्त नहीं कर सकी। इस प्रकार वॉरियर इलेवन टीम विजेता घोषित हुई।
मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए अंकित कुमार सिंह (कक्षा सप्तम) वॉरियर इलेवन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, और प्लेयर ऑफ द मैच भैया देव कुमार नापित (कक्षा नवम) को घोषित किया गया उन्होंने मात्र 29 गेंदों में 82 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी बल्लेबाजी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मैच के दौरान खेल मैदान में उत्साहपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण देखने को मिला। दर्शकों ने खिलाड़ियों का तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उत्साहवर्धन किया।
विद्यालय की क्रिकेट टीम के कोच एवं शारीरिक आचार्य विवेक सिंह के कुशल मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर विद्यालय के सचिव श्री विक्रम कुमार राजगढ़िया मुख्य अतिथि, कोषाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कुमार चौधरी विशिष्ट अतिथि के संग प्रधानाचार्य श्री अभिमन्यु कुमार, उप प्राचार्य श्रीमती श्रेया सरकार एवं विद्यालय के सभी आचार्य उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया तथा विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।





