दिनांक 08.11.2025 सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह कतरास विद्यालय के सभी आचार्यों को श्री गंगा गौशाला, कतरास–करकेन्द्र द्वारा प्रदान किए गए प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान भारतीय संस्कृति एवं गौ-संवर्धन के प्रति समर्पण तथा सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ में विद्यालय की सक्रिय भागीदारी के लिए प्रदान किया गया है।
यह हमारे विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।
सभी आचार्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।


