सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह के बच्चों ने क्षेत्रीय खेलकूद एथलेटिक्स में दमदार प्रदर्शन किया !

सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह के बच्चों ने क्षेत्रीय खेलकूद एथलेटिक्स में दमदार प्रदर्शन किया !

सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह के बच्चों का क्षेत्रीय खेलकूद एथलेटिक्स में अव्वल प्रदर्शन :-

36 वीं क्षेत्रीय खेलकूद एथलेटिक्स प्रतियोगिता 7 अक्टूबर 2025 से 9 अक्टूबर 2025 को इंदिरा गांधी स्टेडियम रंगभूमि मैदान पूर्णिया ( बिहार ) में संपन्न हुई । इस प्रतियोगिता में झारखंड एवं बिहार राज्य के लगभग 350 प्रतिभागी बच्चों ने हिस्सा लिया ।

उक्त प्रतियोगिता में अपने विद्यालय के 12 प्रतिभागी भैया बहनों ने हिस्सा लिया जिसमें भैया मयूर कुमार हैमर थ्रो में द्वितीय , राहुल कुमार हैमर थ्रो में द्वितीय, महेश्वर लाल नापित जैवलिन थ्रो में तृतीय, देव कुमार नापित जैवलिन थ्रो में तृतीय एवं बहनों में अदिति कुमारी हैमर थ्रो में द्वितीय और चक्का फेंक में तृतीय, कशिश कुमारी ऊंची कूद में तृतीय, अराधना कुमारी ऊंची कूद में तृतीय ममता कुमारी ऊंची कूद में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष श्री प्रदीप खेमका सचिव श्री विक्रम राजगाढिया प्रधानाचार्य श्री अभिमन्यु कुमार उप प्राचार्य श्रीमती श्रेया सरकार एवं विद्यालय के खेल शिक्षक राजकुमार महतो ,विवेक सिंह , अंजली सिंह एवं सभी आचार्यो ने विजेता भैया /बहनों की उपलब्धि की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दे।